भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने नामनेर में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव*
आगरा। नामनेर बाजार कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष एवं मेला संयोजक श्री बंटी बघेल की अध्यक्षता में नामनेर चौराहे पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण लड्डू गोपाल जन्माष्टमी महोत्सव–2026 का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ एमएलसी विधायक श्री विजय शिवहरे जी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी द्वारा फीता काटकर तथा भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। भारी बारिश और विपरीत मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को नहीं डिगा सके। बारिश के बीच भी हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त एवं श्रद्धालु नामनेर पहुंचे और भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों एवं आकर्षक सजावट का आनंद लिया। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। जन्मोत्सव के पश्चात भगवान श्री कृष्ण के प्रिय माखन-मिश्री के प्रसाद का सैकड़ों श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। महोत्सव में आगरा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, छावनी विधायक श्रीमान जीएस धर्मेश जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजीव चतुर्वेदी जी, श्री अरुण अग्रवाल जी एवं श्री राकेश चौधरी (जी०टी०ए० सी मेम्बर भारत सरकार), अग्रवाल समाज के नेता श्री विनय अग्रवाल जी, भाजपा महानगर आगरा के महामंत्री श्री नितेश शिवहरे जी, श्री महेश शर्मा जी, भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री श्रीमती बीना लवानिया जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेला आयोजन को सफल बनाने में श्री सत्येन्द्र अग्रवाल, श्री रानू बघेल, श्री नितिन बंसल, श्री संदीप जैन, श्री रोहित चंदेल, श्री कुशल बघेल, श्री कनिक लवानियां, श्री मनीष पाल, श्री खुराना बघेल सहित मेला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक श्री बंटी बघेल ने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, व्यापारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा, श्रद्धालुओं की आस्था और सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नामनेर बाजार कमेटी भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की एकता, भाईचारे एवं धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Comments
Post a Comment