यूजीसी के विरोध में शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज का एक दिवसीय सत्याग्रह शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र*


 आगरा, 6 सितंबर: पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर यूजीसी के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ​सत्याग्रह आंदोलन के संरक्षक श्री मुन्ना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें सवर्ण समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता दिखाई। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। आंदोलन की अनुमति न होने के बावजूद समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से डटे रहे और यह धरना शाम 7:30 बजे तक निरंतर जारी रहा। आंदोलनकारियों की शांति व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की पहल पर एक प्रतिनिधिमंडल की उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई। वार्ता में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीसीपी सिटी, एसीपी एवं एसीपी (एलआईयू) मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की मांगों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया। ​प्रशासन के अनुरोध और आश्वासन के उपरांत इस सत्याग्रह को फिलहाल एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


 ​संरक्षक श्री मुन्ना मिश्रा ने कोर कमेटी की ओर से आंदोलन में शामिल हुए सभी सवर्ण समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत आवाज उठाई है।


Jarnlist satish mishra agar 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी