शिक्षकों के सम्मान में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में सजा ज्ञान और संस्कारों का मंच*
डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के अतुल्य भारत सांस्कृतिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके योगदान के प्रति आभार की भावना देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत के महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉ एमपी सिंह के स्मृति चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन अनूप गोयल, डायरेक्टर एकेडमिक्स विक्रांत शास्त्री एवं प्रधानाचार्या राखी जैन ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के बदलते स्वरूप तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने अपने अभिनय एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया कि एक शिक्षक विद्यार्थी के वर्तमान को संवारने के साथ-साथ उसके भविष्य की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।समारोह को संबोधित करते हुए स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के ऐसे मार्गदर्शक हैं, जो ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को जीवन-मूल्यों और संस्कारों की पूंजी प्रदान करते हैं। उन्होंने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रेष्ठ गुरु के मार्गदर्शन से सामान्य प्रतिभा भी असाधारण उपलब्धियों का रूप ले सकती है। शिक्षक विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए योग्य नागरिक तैयार करते हैं।
शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से विद्यालय एवं संस्थान के शिक्षकों को प्रशंसा-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ एमपी सिंह मेमोरियल अवार्ड 2026 के अंतर्गत प्रशंसा पत्र और 5000 रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन अनूप गोयल, डायरेक्टर एकेडमिक्स विक्रांत शास्त्री एवं प्रधानाचार्या राखी जैन ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण और विद्यालय के शैक्षिक विकास में योगदान की सराहना की। इस अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डेंग, डीन एकेडमिक्स योगी चाहर सहित विद्यालय और कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच का संचालन निवेदिता अग्रवाल, सौम्या मिश्रा एवं डॉ मुकेश राय ने किया।
Jarnlist satish mishra agar




Comments
Post a Comment