रील बनाने के शौक में धड़ से अलग हुए युवक का सिर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


आगरा। शनिवार की सुबह रील बनाने के शौक में एक युवक की जान चली गई। युवक का सिर लोहे के जाल से गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा का बताया जा रहा है।

35 सेकेंड का वीडियो आया सामने
घटना शनिवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। युवक जौहरी प्लाजा में काम करता है। वो अपने 4 साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। जबकि उसके साथ के लड़कों में एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल देख रहा था। वीडियो 35 सेकंड का है।
स्लो मोशन में बना रहा था रील
युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था जबकि उसके साथ के दो लड़कों में एक लड़का जाल पर बैठा था। उसने फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। जैसे ही लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है। उसका पैर फिसल जाता है। इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। तभी जाल में फंसकर उसकी गर्दन धड़ से अलग हो जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। इस दौरान नीचे के पूरे फ्लोर पर खून फैल जाता है। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है।


Jarnalist, Satish Mishra Agra

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी