प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभाओं के आयोजन


 आगरा। छात्रों के सर्वांगीण विकास में निरंतर रत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल समय-समय पर विशेष प्रार्थना सभाओं के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक शिक्षा का बीजारोपण करता रहता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय में 29 अक्टूबर, 2024,  मंगलवार को दीपों के त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता के साथ किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व समस्त समन्वयिकावृंद ने प्रथम पूज्य गणेश जी एवं धन-वैभव की देवी लक्ष्मी जी की आराधना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मधुर स्वर में आरती व भजन गाए।कक्षा ग्यारह के युग अरोड़ा ने दीपावली की महत्ता बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा एक के छात्रों की कविता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा तीन से पाँच के छात्रों ने भगवान श्रीरामचंद्र जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। कक्षा दो के छात्रों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से हरित एवं पर्यावरण अनुकूल दीवाली मनाने का संदेश दिया। तत्पश्चात प्री प्राइमरी व कक्षा तीन से पाँच के छात्रों ने सभी को आकर्षित किया। समस्त बच्चों द्वारा दीं गई प्रस्तुतियों का सभी ने जमकर आनंद लिया।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे अप्सा फिएस्टा, ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड, बी वर्ल्ड दैनिक जागरण की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी आदि  प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के प्रमुख संपादक अखिल दीक्षित ने* कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।ब्रेनबी से सोनाली खंडेलवाल* कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएंँ देते हुए सभी को प्रेम एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने का संदेश दिया।विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएंँ देते हुए पिगेसिस सदन द्वारा प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु सदन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को इस वर्ष  हरित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा छः की आध्या यादव व हेमंत चौधरी ने किया। अंत में *कार्यक्रम का समापन पिगेसिस सदन की कप्तान व कक्षा ग्यारह की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त हुए किया।


Jarnalist Satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।