श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार का हुआ पोस्टर विमोचन
आगरा। भव्य कीर्तन दरबार (पोस्टर विमोचन )गुरुद्वारा शाहगंज आगरा पर पत्रकार वार्ता में पोस्टर विमोचन किया गया। 30,11,2024 को भव्य कीर्तन दरबार आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार बॉबी आनंद वह प्रबंधक कमेटी द्वारा बताया गया श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन समूह साध संगत अमृतवेला परिवार धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अपार कृपा का सदका दिनांक 30,11.2024 को सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक स्थान पांडव नगर श्री राधा कृष्ण मंदिर पार्क शाहगंज आगरा पर होगा जिसमें विशेष रूप से पंथ के महान कीर्तनकार कथा वाचक भाई अमनदीप सिंह (बीबी कोला जी अमृतसर वाले) वह हरमन प्यार वीर महेंद्र पाल सिंह संग़तो को कीर्तन कथा से निहाल करेंगे गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का
विशेष सहयोग गुरु रूप गुर प्यारी संगतो से विनती भव्य कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर अपना जीवन सफल करें गुर का अटूट लंगर बरतेगा। मुख्य रूप से प्रेस वार्ता में मौजूद
मुख्य सेवादार बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गंनवानी,लव पोपली, रोशनी कुकरेजा, वर्षा करमचंदानी, पल्लवी सीतलानी, ममता कोरानी शिल्पी सहगल, गुरमीत सिंह, विकास सिंह, अजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment