ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा लोहा मंडी में सजा भव्य कीर्तन दरबार


 आगरा। ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा लोहा मंडी में सजा भव्य कीर्तन दरबार अमावस्या के पावन अवसर पर पावन कीर्तन दरबारों की श्रृंखला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण लोहा मंडी नयाबांस में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना से अमृतमई शब्दों का गायन कर अमृत वर्षा से सबको सरोबार कर दिया। उन्होंने सर्वप्रथम शब्द "वंदना हर बंदना गुण गावो गोपाल राय" सुनाकर सभी को प्रभु के नाम से जोड़ा उपरांत जाको हर रंग लागो इस जुग मै" शब्द का गायन करके सभी में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कलयुग के भयानक समय में असली सूरा व शूरवीर वही है जो प्रभु के नाम से जुड़ा है। क्योंकि संसार में सब कुछ नाम के आसरे है नाम किसी के आसरे नहीं है। नाम से ही इंसान के अंदर सच, शूरवीरता, अडोल अवस्था, सरबत के भले की सोच,नम्रता व संतोष रूपी गुण आ जाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ। जिसे सभी धर्म प्रेमियों ने बड़ी श्रद्धा व प्यार से ग्रहण किया। इस समागम में मुख्य रूप से हरजीत सिंह,गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह, प्रवीन अरोड़ा,कमल भोजवानी, राजीव अरोड़ा, अमृत आहूजा,चरनपाल सिंह,संजय सेठ,मनप्रीत सिंह सलूजा सनी वीर, अरविन्द सिंह पप्पी,हरजिंदर सिंह, मनीष नागरानी, कुलदीप सिंह, संतोष सिंह निजर, आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही अंत में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।