शहीद हेमू कालानी जी का 82वां बलिदान दिवस सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से शहीद की प्रतिमा स्थल तहसील चौराहे पर मनाया गया


 आगरा 21 जनवरी भारत देश को फिरंगी सरकार की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा क्रांतिकारी शहीद हेमू कालानी जी का 82वां बलिदान दिवस पूर्व वर्षों की भांति सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से शहीद की प्रतिमा स्थल तहसील चौराहे पर मनाया गया। योगी जहाजनाथ ने बताया कि शहीद हेमू कालानी ने देश की खातिर अल्प आयु में ही अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे युवा क्रांतिकारी  के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, चंद्रप्रकाश सोनी ने उन्हें महान देश भक्त बताया।अध्यक्षता जयप्रकाश धर्मानी व नरेश लखवानी ने संयुक्त रूप से की संचालन हरीश टहल्यानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम देवनानी सुखदेव गिडवानी मोहनलाल बोधवानी चिम्मन पेरवानी भोजराज लालवानी कन्हैया सोनी पार्षद बहन राधारानी मानवानी सुनील कर्मचंदानी महेश सोनी मोहनलाल धर्मानी कन्हैया पारवानी सुंदरलाल चेतवानी के लाल त्रिलोकानी संजय नोतनानी आनंद नोतनानी प्रकाश मंघवानी वासदेव लालवानी गुलशन माकन जितेंद्र पमनानी अमित लालवानी श्यामलाल आहूजा सनी ग्यामलानी अनूप भोजवानी कीमतराम हीरालाल खूबचंदानी घनश्याम मुलानी दौलतराम साधवानी जीवतराम सुंदर भाई लच्छू भाई नरेंद्र देवानी हरीश लालवानी प्रकाश दरयानी आदि बहुत गणमान्य मौजूद रहे सभी ने शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम उपरान्त शहीद की याद में फल का वितरण किया गया!

Jarnalist, Satish Mishra,Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ