श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को पंडित गरिमा किशोरी जी ने कथा में भगवान के बाल लीलाओ, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया


 आगरा। कुष्ठ आश्रम शिल्पग्राम रोड़ ताजनगरी आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को कथा में भगवान के बाल लीलाओ, गोवर्धन पूजा का वर्णन करते हुए भागवताचार्य पं गरिमा किशोरी जी ने कहा कि भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता हैं क्यूकि माखन भक्त का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कथा में प्रवचन में समुन्द्र में कालीय नाग कि कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कालीय नाग बृज में रहता था कोई नदी में जाता तो उससे वह मार देता था।उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उगली में 7 दिनरात अपनी अंगुली पर रखा। भगवान धारण किए रहे इंद्र देव का अभिमान तोड़ा। इस लिए जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए,जिससे कर्म करोगे तो फल मिलेगा इसलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है फल देना मेरा काम है। कथा के समापन वेला में गोवर्धन पूजा के साथ गोवर्धन भगवान के छप्पन भोग लगे। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए।हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता।कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है।इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि सतयुग, द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था। इस दौरान कथा में परीक्षित चंद्रशेखर एवं राधिका, डॉ सुमन, सुमन भारद्वाज, प्रदीप जया वनवारी,मोतिराम अमुलानी, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य,पवन अग्रवाल,अमरलाल खोरेजा,बंटी करीरा, राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय नोतनानी, मनोज,भीष्म लालवानी, गोवर्धन सोनेजा,मुखी भाई,आनंद नोतनानी, योगेश जारानी,विष्णु वर्मा, श्रीभगवान गुप्ता, संजय कुकरिया, श्रीनिवास अग्रवाल, आदि।


Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।