वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी को शत-शत नमन
आगरा,। प्रताप पुरा चौराहा –1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ अपने अदम्य साहस और पराक्रम से संघर्ष करने वाली महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बड़े भाई प्रशांत पोनिया, विजय शिवहरे (विधायक), छोटे लाल वर्मा (विधायक), प्रमोद गुप्ता (वरिष्ठ भाजपा नेता), अरुणेन्द्र राजपूत (GM जलकल विभाग)आगरा , प्रदेश महामंत्री लाल सिंह लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के. पी. सिंह, जिला अध्यक्ष बादन सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुराग राजपूत, लक्ष्य आगरा अध्यक्ष इंजीनियर किशोरी सिंह, इंजीनियर आर. पी. सिंह संरक्षक एवं लक्ष्य, सतीश राजपूत, महामंत्री लक्ष्य आगरा, निहाल सिंह भोले (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा), केशव लोधी महानगर महामंत्री , जिला महामंत्री दीपक वर्मा पार्षद सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमें मातृभूमि के प्रति निष्ठा और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनकी वीरता और त्याग हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी अमर रहें!
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment