ब्रज फैशन शो और नृत्य कार्यक्रम ने ब्रज की संस्कृति दिखा दी


आगरा। ब्रज रिकॉर्ड के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में आज जे पी सभागार खण्डारी परिसर में ब्रज के एक से बढ़कर एक कलाकार ने अपने नृत्य एवं फैशन के जलवे बिखेरे।आज हुए इस कार्यक्रम का थीम ब्रज था प्रतियोगिताओं में नेल आर्ट, मेहंदी, मेकअप, नृत्य के साथ फैशन के राउंड्स हुए जिनमें पूरे ब्रज से जिसमे आगरा के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, जलेसर, भरतपुर, अलीगढ़, हाथरस,एटा, मैनपुरी,इटावा आदि जगहों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्टेज पर लाइव क्लास हुई जिसमें मेकअप करने की बारीकियाँ बताई गई, जिसमें जितेंद्र श्रीवास्तव ने मेकअप के टिप्स दिए | नृत्य प्रतियोगिता के लिए मुंबई से रोज़ा राना डांस इंडिया डांस, इंडियंस बेस्ट डांसर निर्णायक में थी, कमल के पार्टिसिपेंट्स थे। फैशन के राउंड्स में प्रश्न ब्रज से संबंधित पूछे गए, प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी द्वितीय नायरा शर्मा, तृतीय शालू गुप्ता रहीं | निर्णायक में मिसेज इंडिया द गोड्स बबीता वर्मा थी जो की मैनपुरी से आई थीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में फ़िल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी जिन्होंने ब्रज फ़िल्म इंडस्ट्री बनने की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया की कितना रोज़गार बढ़ेगा इस इंडस्ट्री से, दिल्ली से आए अल्लू अर्जुन के लुक लाइक निशांत, प्रोडूसर एक्ट्रेस प्रियंका, मैगज़ीन ग्लोबल के विशाल भार्गव थे।ब्रज रिकॉर्ड्स के शिव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, मुख्य ऑर्गेनाइजर हिमांशी यादव जलेसर से थी। कार्यक्रम की एंकर जीत राज एवं निक्की सिंह ने की।कार्यक्रम में  ब्रज जसराना की इन्फ़्लुएंसर्स हिना भारती ने कार्यक्रम में शोभा बड़ाई उनके साथ फोटो खिंचाने का क्रेज़ रहा। विशु सिंघानिया ने कार्यक्रम में व्यवस्थाएं संभालीं।अंश करण फिल्म्स ने कार्यक्रम को सजाने में भूमिका निभाई। ब्रज का ये कार्यक्रम अनूठी पहल लिए होने के साथ साथ अलग रंग लिए हुए था।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।