माधुर्य' सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह तपन ग्रुप फार्म, अमर विहार पुलिस चौकी दयालबाग में किया गया


 संस्था द्वारा तपन ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सुरेश चन्द गर्ग, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय गोयल, भारतीय जनता पार्टी आगरा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, लीडर्स आगरा के सचिव सुनील जैन का हुआ सम्मान

आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच 'माधुर्य' उदीयमान लेखकों, कवियों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष पर्यंत कार्यक्रम करता रहता है। इसी क्रम में आज माधुर्य संस्था द्वारा होली पर रंगारंग ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत गीत संगीत के इंद्रधनुषी कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।"ब्रिज बिहारी बिरजू ने सुनाया होली खेले तो आय जाइयो"खयाल गायकी से विष्णु सक्सेना ने समा बांधा। बाल स्वरों में तोष और देव्यांश ने मधुर स्वरों में होली सुनाई।संस्था की अध्यक्ष आगरा की स्वर कोकिला निशिराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर होते रहने चाहिए, युवा कलाकार जिनको मंच नहीं मिलता है, हमारी संस्था माधुर्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था इस तरह की निरंतर प्रयास कर रही है कि युवा कलाकारों को मंच प्रदान हो और उनकी कला यहां पर आकर एक नया आयाम बनाएं।आगुंतकों का राजकुमार जैन ने चन्दन से टीका लगाते हुए श्रीराम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना, वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त, कवि रामेंद्र शर्मा रवि, एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष एकता जैन, स्थानीय पार्षद भरत शर्मा, सीए संजीव माहेश्वरी, सुनील विकल, सीएफ एंड्रूज के डायरेक्टर डॉ. गिरधर शर्मा, नीरज सक्सेना, अतुल दक्ष, डॉ. हिरदेश चौधरी, आरजे नागेश शुक्ला, राजू वर्मा, विनय बंसल, वीरा सक्सेना, डॉ. मधु भारद्वाज, राजा बहादुर राज, दीपक खरे, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, प्रकाश गुप्ता बेबाक, डॉ. मधुरिमा आदि उपस्थित रहे।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी