क्रीड़ा भारती आगरा ब्रजप्रांत उत्तर प्रदेश की बैठक में होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।


 

क्रीड़ा भारती आगरा ब्रजप्रांत (उत्तर प्रदेश-उत्तारखंड) के तत्त्वावधान क्रीड़ा भारती आगरा ब्रजप्रांत की बैठक में क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत (उत्तर प्रदेश-उत्तारखंड) द्वारा होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रजप्रांत आगरा महानगर एवं आगरा जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत की पिछली बैठक में बरेली में क्रीड़ा भारती महानगर अध्यक्ष चिकित्सक डॉ. अरविंद अग्रवाल, महानगर महासचिव (मंत्री) हॉकी वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव सोई को नया पदाधिकारी नियुक्त किया गया जबकि आगरा जिला अध्यक्ष आगरा वनस्थली  विद्यालय चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिला अध्यक्ष,क्रीड़ा भारती आरएसएस,आगरा), महासचिव (मंत्री) शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सिंह यादव, सह सचिव (सहमंत्री) एथलेटिक्स खिलाड़ी चंद्र प्रकाश को बनाया गया। इसी क्रम में आगरा विभाग का संयोजक राजेश सिंह कुशवाह एवं कार्यालय प्रमुख लव तिवारी को नियुक्त किया गया था। होली मिलन एवम् सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्री राकेश गर्ग (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ. जी. एस. धर्मेश (विधायक), शरद शर्मा (रि. डिप्टी एस.पी.), बसंत गुप्ता (डी.जी.सी. आगरा), अशोक चौबे (डी.जी.सी.), संजय शर्मा (आर.एस.ओ. आगरा), अमिताभ गौतम (हॉकी कोच), हरदीप सिंह, परमजीत सरना, मनीष कुमार मित्तल(MIGFRE निर्देशक), डॉ.रीना जालान, डॉ. स्वाति चंद्रा, डॉ. निर्मल चौहान, डॉ. सुनैना नाथ, सचिन जोशी, देवेंद्र सिंह, के. पी. यादव, अन्य कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी व् राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित आदि अन्य लोग मौजूद रहे। इन सभी के द्वारा क्रीड़ा भारती के नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा युवा खेलों में क्रीड़ा भारती को बढ़ावा देने तथा आगे बढ़ाने की अपेक्षाएं व्यक्त की गईं। इस दौरान सन्तोष खिरवार (सह विभाग कार्यवाहक), अशोक कुलश्रेष्ठ, (विशेष सम्पर्क प्रमुख), मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती रीना सिंह, ब्रज प्रान्त क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ (ए.डी.जी.सी.), अध्यक्ष रीनेश मित्तल, महासचिव रोहित दीक्षित, राजेश कुलश्रेष्ठ, कमलेश चौधरी सहित अन्य अधिक संख्या में क्रीड़ा भारती सदस्य मौजूद रहे।

 Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ