विकल चौक का शीघ्र सौंदर्य करण का कार्य होगा प्रारंभ।
आगरा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्राथमिकता में आगरा शहर के प्रमुख चौराहों की सुंदरता और भव्यता शामिल है। नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने विकल चौक समिति और सुल्तानगंज बाजार कमेटी के साथ विकल चौक का निरीक्षण किया। विकल्प चौक की बदहाल स्थिति को देखकर सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि शीघ्र सौंदर्य करण कार्य शुरू होगा। कार्य मे चौड़ीकरण, फाउंटेन, लाइटिंग, पेंटिंग नगर निगम द्वारा कराई जाएगी।समिति अध्यक्ष और पार्षद मुरारी लाल गोयल के अनुसार आगरा शहर में इस स्थान से लाखों लोगों का आवागमन रहता है। विकल चौक का सौंदर्य करण कार्य होने से एक अच्छा संदेश शहर में जाएगा।क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल ने नगर आयुक्त के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment