आगरा कालेज में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का भव्य स्वागत


आगरा। विशेष कार्यक्रम का आयोजन आगरा कॉलेज के भौतिकी विभाग में आगरा कॉलेज, आगरा के भौतिकी विभाग में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. धर्मवीर सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. गौतम ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास हेतु सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की तथा भौतिकी विभाग के समस्त शिक्षकों को अपने परिवार का अभिन्न अंग बताया।सभी शिक्षकों ने प्राचार्य महोदय को कॉलेज के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. के. के. यादव, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सिंह, पूर्व औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. रंधीर इंदोलिया, डॉ. आर. के. वर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. के. पी. तिवारी, डॉ. संध्या मान, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. बी. के. शर्मा, डॉ. नीरा शर्मा एवं डॉ. चंद्रवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गौरांग मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न