कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद निर्दोष भारतीयों की हत्या पर आगरा के सिख समाज द्वारा गहरा दुख प्रकट किया गया


 आगरा। कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद निर्दोष भारतीयों की हत्या पर आगरा के सिख समाज द्वारा गहन दुख प्रकट किया गया व सभी निर्दोषों को भाव पूर्ण व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई सर्वप्रथम सुखमनी सेवा सभा द्वारा "आसा दी  वार" के कीर्तन हुए जिसमें प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने बाणी का गायन किया वहीं इस दुखद घटना पर गहन अफसोस प्रकट किया। गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण गुरु का ताल प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की व असमय  काल का ग्रास बने निर्दोष भारतीयों की हत्या पर रोष प्रकट किया। गुरुद्वारा सिंह सभा माईथान के प्रमुख सेवादार कवलजीत सिंह ने व ज्ञानी कुलविंदर सिंह गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने इस कायराना हरकत पर गहन दुख प्रकट करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। गुरु महाराज के चरणों में हुई अरदास में सभी मारे गए निर्दोषों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए व गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई के गुरु महाराज सभी को अपने चरणों में निवास दें व पीछे परिवार को यह दुख सहने का बल बख्शीश करें। इस अवसर पर आगरा के सिख समाज के सभी प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे। जिसमें गुरमीत सिंह सेठी,बाबा राजेंद्र सिंह इंदौलिया,ग्रंथि हरबंस सिंह,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, दलजीत सिंह दुग्गल,सतपाल सिंह बत्रा,दलजीत सिंह सेतिया,हरजिंदर सिंह खनूजा,रिंकू गुलाटी, कुलदीप सिंह,गुरमुख मुखी,विकास वयानी , योगेश छटवानी हरजिंदर सिंह,रूप किशोर, आशीष साधवानी, अशोक अरोड़ा, संजय जटाना, राजीव थापर, मोहित कत्याल ,संजय सेठ,गुरदीप लूथरा,आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।