श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा
आगरा, श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में प्रातःकाल से श्री जपजी साहिब श्री सुखमनी साहिब जी श्री सहज पाठ साहिब की सम्पूर्णता हुई।शहीदों के सरताज शांति के पुंज दीन दयाल सतगुरु पंचम पातशाही गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर भाई साहब जगतार सिंह हरजिंदर सिंह कशलीन कौर द्वारा अमृतमयी कीर्तन कथा से गुरु जी की शहादत की व्याख्या उपमा का वर्णन किया शब्द,:कलयुग जहांन अर्जन गुरु,,, गुर अर्जन बिठो गुरु भारी,,,,तेरा किया मीठा लागे हर नाम पदार्थ नानक मांगे धन गुरु अर्जन देव साहिब जी,ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा उपरांत,गुरू का लगंर अटूट बरताया गया हजारों राहगीरों के लिए लवली साईकिल शमसाबाद रोड पर पर ठंडे शर्बत की छब्बील लगाई गई तीन दिवसीय शहीदी समागम के दूसरे दिन स्त्री सभा द्वारा कीर्तन समागम 31मई को सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा दशमेश दरबार में होगा। प्रधान हरपाल सिंह,गुरु सेवक श्याम भोजवानी,इंदरजीत सिंह,मलकीत सिंह,सुरेंद्र सिंह लवली,हरजीत सिंह,गुरिंदर सिंह ओबेरॉय,देवेंद्र सिंह जुल्का,सुरेंद्र सिंह लाडी ,बिजेंद्र सिंह बाबा त्रिलोचन सिंह आदि.
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment