नगर निगम ने चलाया प्रतिबंदीत पॉलीथीन व गंदगी के विरुद्ध अभियान


आगरा। ताजनगरी आगरा में समय-समय पर नगर निगम की ओर से पॉलिथीन और गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाए जाते हैं, इसी कड़ी में कमाल खां जगनैर पर नगर निगम आगरा की टीम ने अभियान चलाया, इस अभियान के तहत मार्ग के दोनो ओर स्थित दुकानों और ठेल धकेल वाले दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से डस्टबीन रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने और, अपने दुकान अथवा ठेल धकेल के सामने गंदगी न होने देने की चेतावनी दी गई। इस अभियान के दौरान नगर निगम टीम के सदस्यों ने बताया की कई बार सभी दुकानदारों और ठेल धकेल वालों को ये चेतवानी दी गई है। की साफ सफाई का ध्यान रखें लेकिन जब इन लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो टीम ने नोटिस की कार्रवाई को अंजाम दिया है और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है, अब देखने वाले बात ये होगी की आगरा नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद भी दुकानदार अपने रवैए में बदलाव करते हैं या नहीं। दुकानदारों से गंदगी करने, फर्नीचर का कूड़ा नाली में बहाने, मीट की दुकान की गंदगी सड़क पर फेंकने  पर 1500/ का जुर्माना वसूल किया नगर निगम अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रदीप गौतम ने अपनी टीम के साथ कार्यवाही की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी