आगरा में श्रद्धा सत्कार से मनाया गुर अमरदास साहिब जी प्रकाश पूरब*
आगरा। सिख धर्म के तीसरे गुरु धन धन गुरु अमरदास साहिब जी का पावन प्रकाश पुरब बड़ी खुशियों, हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक आगरा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर पर मनाया गया। जहां सुबह अमृतवेला पाठ सुखमनी साहिब पाठ जपजी साहिब पाठ चौपाई साहिब जी के पाठ के साथ आलौकिक कीर्तन दीवान सजे कीर्तन समागम (जोड़ मेला) में शब्द गुरबाणी की वर्षा पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा हजूरी रागी श्री हेमकुंठ साहिब से वीर हरप्रीत सिंह वीर अमनदीप दीप सिंह हजूरी रागी भाई जगतार सिंह देहरादून वाले भाई हरजिंदर सिंह बीबी कशलीन कौर भाई दलजीत सिंह ने अपनी मधुर वाणी द्वारा सभी का मन मोह लिया उन्होंने शबद " 1, भले अमरदास गुण तेरे तेरी उपमा तोहि बनि आवै,,गुर अमरदास करतार कीयो वस,, गुर अमरदास की अकथ कथा है,,ऐसा गुर वडभागी पाया,, गुर परमेशर एको जाण,,का गायन करके सभी को भक्ति रस में डुबो दिया धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में सारी संगत बहुत ही भक्ति भाव से बाणी का गुणगान कर रही थी ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे अरदास हुकमनामा के बाद गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सभी ने एक साथ बैठकर बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। गुरु पुरब के पावन पर्व पर गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह द्वारा गुरु रूप संगत को गुर पूरब की लख लख बधाई जी आयानु स्वागत सत्कार किया। मुख्य रूप प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, इंदरजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेरॉय, सुरेंद्र सिंह लवली, सुरेंद्र सिंह लाडी, हरजीत सिंह भसीन, हरजिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह,प्रमोद अरोड़ा आदि।
Jarnalist, satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment