आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी एवं लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित


आगरा ,आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर एवं जिला द्वारा कृष्णराव सभागार, आर बी एस कॉलेज आगरा में संगोष्ठी एवं लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री,भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया जी रही।आपातकाल की त्रासदी पर प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वसुंधरा राजे जी,केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य जी,राजकुमार गुप्ता जी,जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया जी आदि द्वारा किया गया।.।प्रदर्शनी में समाचार पत्रों के कवर पेज एवं चित्रों के माध्यम से लोकतंत्र रक्षक सैनानियों के संघर्ष और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी द्वारा हुए अत्याचारों को प्रदर्शित किया गया।प्रदर्शनी के बाद संगोष्ठी प्रारंभ हुई।संगोष्ठी का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी,प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर जी,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी,जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया जी आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आगरा के सभी लोकतंत्र रक्षक सैनानियों को आमंत्रित किया गया था।मुख्य अतिथि ने सभी को एक एक करके मंच पर बुलाकर दुपट्टा,माला,एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मुख्य रूप से विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल,राजवीर सिंह,अश्वनी ग्रोवर,बनवारी लाल वर्मा,अशोक भाटिया,धनराज कर्मचंदानी,महेश चंद,नारायण सिंह,नरेंद्र जग्गा,जगदीश प्रसाद,अशोक कोटिया,डॉक्टर कृष्ण गोपाल कपूर,संजय गोयल,आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी,केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल जी,विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा अंजुला माहौर,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया,श्याम भदौरिया, एम एल सी विजय शिवहरे,विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक धर्मपाल सिंह,विधायक विधायक जी एस धर्मेश,विधायक भगवान सिंह कुशवाह,प्रदीप भाटी,पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह,अमित वाल्मीकि,मुनेंद्र जादौन,सत्यव्रत दुबे,हेमंत भोजवानी,रोहित कत्याल, प्रमोद कुमार सिंह महानगर महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।