संत श्री सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 58वां वार्षिकोत्सव व विशाल शोभायात्रा से आरंभ हुई



निःशुल्क विवाह समारोह में जोड़ा वैवाहिक सूत्र में बंधा गुरूजी ने वर वधु को आश्रीवार्द दिया।

आगरा, 15 जून गुरु गोरक्षनाथ के अनुयायी नाथ संप्रदाय के महान संत श्री सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 58वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से द्वितीय दिन 15 जून 25 को विशाल शोभायात्रा से आरंभ हुआ। शोभायात्रा प्रात 9 बजे मंदिर परिसर से आरंभ हुई। जगह जगह स्वागत हुआ, कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। भक्तो ने मार्केट में कई स्थानों पर मीठे शरबत की प्याऊ लगा। अपनी आस्था व्यक्त की हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर परिसर पर समाप्त हुई।,जहां भंडारे के बाद शाम को निःशुल्क विवाह समारोह में जोड़ा वैवाहिक सूत्र में बंधा गुरूजी ने वर वधु को आश्रीवार्द दिया। तदोपरात भगत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें कलाकारों ने गुरु जी की महिमा का गुण गान किया। मधुर मधुर भजन प्रस्तुत किए समिति के संयोजक हेमंत भोजवानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डा. शंकरनाथ योगी जी के सान्निध्य में हुए। योगी शंकरनाथ जी अलौकिक उपाध्याय योगी जहाजनाथ, योगी रुद्रनाथ, योगी विश्वनाथ चंद्रप्रकाश सोनी भूपेंद्र शर्मा,हेमंत भोजवानी पार्षद राधा रानी भरत मंगलानी घनश्याम खियानी मोहन सोनी टीकम लालवानी जगदीश तोरानी जयप्रकाश धर्मानी लक्ष्मण भावनानी चंद्रप्रकाश नाथवाणी व चंद्रप्रकाश धनकानी राजेश धनकानी वासदेव चंदानी गुलाब भाई नरेश लखवानी जय कलवानी कृष्ण कुमार जग्गी  विक्की बाबा सुनील करमचंदानी  जगदीश दौडानी,घनश्याम मुलानी रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंदिर के सेवक समिति के संयोजक हेमंत भोजवानी ने बताया कल 16जून को भंडारे के उपरांत अरदास (पल्लव) के साथ मेले की समाप्ति होगी।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी