सिख संगत द्वारा विमान हादसे में दिवंगत सभी के लिए अरदास एवं प्रार्थना

आगरा, नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा आयोजित भव्य कीर्तन दरबार में अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में दिवंगत लोगों के प्रति उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई साथ ही पीछे उनके परिवारों को दुख सहने का बल मिले ऐसी भी अरदास की गई। वीर महेंद्र पाल सिंह ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा की हर इंसान अपने जीवन में तरह-तरह की प्लानिंग करता है। लेकिन सब तरह की प्लानिंग में मौत को नहीं रखता है। मौत एक ऐसा सच है जो कभी भी किसी भी समय और किसी भी रूप में इंसान को निगल सकता है। इसलिए हर पल हर घड़ी इंसान को अपनी मौत याद रहनी चाहिए जिसे मौत याद है। उसका जीवन पवित्र व निर्मल हो जाता है। समूह संगत ने मिलकर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व सभी के परिवारों के भले की अरदास की शोक प्रकट करने वालो मे रमन साहनी,गुरमीत सिंह सेठी,दलजीत सिंह दुग्गल, श्याम भोजवानी,सतीश सिंह अरोड़ा, हरभजन सिंह,कुलदीप सिंह लखानी, सुरजीत छाबड़ा, रिंकू गुलाटी, मनोज मोटवानी, मनीष नागरानी, रविंदर सिंह ओबराय, बंटी ओबरोय, ज्ञानी अमरीक सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।