श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन





 श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रहो

आगरा। आनंद मंगल धाम, मनु बिहार मारुति स्टेट में चल रहे। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्री गोवर्धन पूजन एवं श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा का भव्य आयोजन हुआ। आचार्य कपिल कृष्ण शास्त्री जी ने बड़े ही भावपूर्ण ढंग से श्री गोवर्धन महाराज की कथा एवं नटखट श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा श्रवण कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। वृंदावन की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया और “जय श्री गोवर्धन महाराज” के जयघोष के साथ नाचते-गाते भक्ति में सराबोर हुए।मुख्य रूप से पं भूपेंद्र महाराज, पं जयकिशन, उर्वी शर्मा, प्रगति पंडित पं विकास महाराज, पं दीपक महाराज, श्याम भोजवानी,नरेंद्र कश्यप, लक्मण कल्यानी, मुकेश साहनी, योगेश जारानी,रवि तिरलोकनी, लक्मण भावनानी आदि।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी