गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत एवं सामूहिक विसर्जन यात्रा


 आगरा। तक्षशिला कालोनी सोसायटी,सौ फूटा रोड़ फतेहाबाद रोड़ आगरा पर गणेशोत्सव के अवसर पर समाज के लोगों ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की। गणपति जी को गले लगाकर मानो पूरा समाज भक्ति में डूब गया। ढोल–नगाड़ों की थाप पर महिलाएँ मंगल गीत गातीं और युवा नाचते-झूमते गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए।महिला मंडल ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की आरती उतारी और गुलाल उड़ाकर पूरे वातावरण को रंगमय और भक्तिमय बना दिया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से सोसाइटी गूंज उठी और श्रद्धालुओं ने अपने आप को अत्यंत धन्य और सौभाग्यशाली माना।आज बड़े ही भाव और उमंग के साथ सामूहिक रूप से विसर्जन यात्रा निकाली गई।  युवाओं ने सामूहिक झाँकियाँ एवं आकर्षक प्रतिमाएँ तैयार कीं, जिन्हें भक्तगण नाचते–गाते हुए लेकर चले। रंग–बिरंगे गुलाल और ढोल–नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण गणेश भक्ति में डूब गया। विसर्जन के इस मंगल अवसर पर सभी ने गणपति बप्पा से समाज की सुख-समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।पूरे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सौहार्द और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।रेनू, लक्ष्मी, नंदनी, मिष्ठी, भावना, कोमल,आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी