श्याम कुटी घाट कैलाश पर छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आगरा व अन्य अधिकारियों का दौरा


  आगरा 25 अक्टूबर विशाल छठ पूजा समिति कैलाश घाट द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी कैलाश घाट पर छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है आज इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल सहायक उपनगर आयुक्त शिशिर कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा किया गया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटों पर पूजन 27 अक्टूबर को 3:00 बजे से भक्तजन आना प्रारंभ कर देंगे जो सूर्य ढलते तक कार्यक्रम चलेगा पूजा प्रारंभ रहेगा घाट पर ही लास्य म्यूजिकल ग्रुप मुंबई द्वारा छठ मैया का संगीत मय भजन नृत्य का कार्यक्रम होगा। जिलाधिकारी महोदय ने व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा महासचिव अनिल मिश्रा सचिव विजय श्रीवास्तव  शंभू नाथ चौबे, अशोक चौबे  देवेंद्र नाथ दुबे, दीपक चौबे, आनंद राय अंकुर कुलश्रेष्ठ,अशोक पांडे इंद्रदेव गोस्वामी अरविंद कुमार मिश्रा अन्य छठ भक्ति निरीक्षण में मौजूद रहे।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।