योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का वार्षिक समागम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न


 आगरा,स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम, प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी, आगरा में पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ,समागम के दौरान स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द-कीर्तन, कथा एवं सत्संग की अमृतवर्षा ने उपस्थित संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया अखंड पाठ साहिब जी के पाठ की आरंभता हुई, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने गुरु महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर अरदास की और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की,कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल्या देवी, चांदनी भोजवानी,कीर्ति उदासीन, श्याम भोजवानी, नन्दलाल छत्तानी, हर्षित उदासीन, भारत लालवानी, विशाल लालवानी,   सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे,दास दीपक उदासीन एवं,गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने जानकारी दी कि श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग 22 अक्टूबर  को दोपहर 1:30 बजे उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Jarnlista, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी