महिलाओं ने करवाचौथ उत्सव में डॉक्टर रीना जालान और डॉक्टर स्वाति चंद्रा के साथ मनाया सुहाग का पर्व
आगरा। श्री हरिबोल संस्था की ओर से करवाचौथ के पावन अवसर पर वाटर वर्क्स स्थित होटल अतिथिवन पर करवाचौथ श्रृंगार और डांडिया उत्सव का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमा गुप्ता, गेस्ट ऑफ हॉनर डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरपर्सन), गेस्ट ऑफ हॉनर डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर ) संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल, अध्यक्ष केशव अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल और दीपक अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलन कर किया। सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ की परंपराओं का निर्वहन करते हुए लाल साड़ी व लहंगे में सज कर आई और एक-दूसरे को सौभाग्यवती का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर थाली सजाई और सुहाग की रस्मों को उत्साहपूर्वक निभाया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर थाली सजाई, डांडिया खेला और सुहाग की रस्मों को उत्साहपूर्वक निभाया। महिला अध्यक्षा बबीता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाना है।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रीना जालान ने बताया कि करवाचौथ न केवल पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह महिलाओं कीशक्ति, श्रद्धा और समर्पण का भी पर्व है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर स्वाति चंद्रा ने महिलाओं को करवा चौथ के पावन पर्व की जानकारी दी और सभी महिलाओं को श्रृंगार की विशेषता बताई l समन्वयक नूपुर सिंघल ने बताया कि करवा क्वीन पिंकी बंसल, उपविजेता विजय गुप्ता और रितु मखीजा बनी। निर्णायक मे रिचा गर्ग रही। संचालन नेहा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. स्वाति चंद्रा, रीना जालान, कुसुम अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, लवी गोयल, श्वेता अग्रवाल, प्रियंका वर्मा, विनीता गोयल, सपना अग्रवाल, सीमा सिंघल, वन्दना अग्रवाल, अंशिका गुप्ता, श्वेता बंसल, अनुपम शर्मा, रेणु गुप्ता आदि मौजूद रही।
Jarnlista, Satish, Mishra Agra



Comments
Post a Comment