2027 में 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना — सूरजपाल अम्मू


 आगरा में “संवाद से समाधान तक” बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, दिल्ली ब्लास्ट को बताया शर्मनाक 

आगरा।।करणी सेना के तत्वावधान में “संवाद से समाधान तक” बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौहान, ब्रज प्रांत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, हाथरस जिला अध्यक्ष पंकज जादौन, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष दुष्यंत कुमार, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष शौर्यवीर सिंह, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष सुमित तोमर, तथा ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी कपिल गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन अरविंद राणा के नेतृत्व में किया गया।बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि यह चुनाव किसी दल के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा या स्वतंत्र रूप से, इसका निर्णय समय आने पर लिया जाएगा।सूरजपाल अम्मू ने हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जी की यात्रा चल रही थी, उससे कुछ दूरी पर यह विस्फोट हुआ, जो अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक घटना है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।