नेत्रहीन छात्रों को मिला 'ज्ञान का प्रकाश,जैन स्तुति मंडल ने प्रदान किया ब्रेल लिपि कंप्यूटर


 आगरा। जैन स्तुति मंडल द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, दिनांक 23 नवंबर रविवार को कालिंदी विहार, स्थित राधास्वामी दृष्टिबाधित विद्यालय में छात्रों के लिए एक ब्रेल लिपि कंप्यूटर भेंट किया गया। यह कंप्यूटर दृष्टिहीन बच्चों की शिक्षा और डिजिटल साक्षरता में एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा। विद्यालय के संचालक, जो स्वयं दृष्टिहीन पति-पत्नी हैं, निःस्वार्थ भाव से 32 दृष्टिहीन बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनका यह समर्पण और त्याग समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है। जैन स्तुति मंडल ने उनके इस पुनीत कार्य को देखते हुए, छात्रों के शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए यह विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर जैन स्तुति मंडल की कई सक्रिय सदस्याएँ उपस्थित थीं, जिन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन कर मेवा, फल, मिठाइयां, चिप्स, बिस्किट, पेटीज, पेस्टी आदि वितरण किए गए किया। उपस्थित सदस्यों में पद्मिनी सुराना, आशु जैन, मनीषा जैन,  अर्चना सुराना, लवीना जैन, श्रुति जैन, गरिमा जैन,अंशु जैन,नीतू जैन और नम्रता जैन शामिल थीं।मंडल की सदस्याओं ने कहा कि उनका उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। ब्रेल कंप्यूटर प्रदान करना इसी दिशा में उठाया गया एक छोटा सा कदम है।

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न