भारतीय युग जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल महानगर कार्यालय पर सदस्यता ली*
आगरा में दिनांक 21-12- 2025 को भारतीय युग जनता पार्टी के’ प्रांतीय संगठन मंत्री आलोक चौधरी के नेतृत्व में, दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ, राष्ट्रीय लोक दल महानगर कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर के मार्गदर्शन में सभी लोगों ने सदस्यता ली। सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के द्वारा किए गए कार्यों और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के किसानों के लिए किए गए कार्यों व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा किसान नौजवान शोषित वंचितों के लिए आगामी विज़न से प्रभावित होकर भारतीय युग जनता पार्टी के सभी टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी में सम्मिलित होने का फैसला किया। जिसमें आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, नीरज भारद्वाज , सोनू वर्मा ,किशोर राठौड़ ,गणेशी तोमर, श्री ओम गुप्ता ,जयप्रकाश राजपूत, निर्देश राजपूत, राम नारायण, अजय वर्मा ,चेतन वर्मा ,मोनू उपाध्याय, सेठ लच्छी राम जाटव, चरण सिंह सुनील राजपूत निर्मल मथुरिया, संजीव कुमार लखन राजपूत भूपेंद्र शिवम पंडित पवन गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता दीपक यादव वीरू जाटव रिंकू सिंह नरेंद्र उपाध्याय तेज सिंह फौजी मनोज यादव सुंदर सिंह हनी गुप्ता शैल राजपूत आदि।

Comments
Post a Comment