आगरा की शान भीमनगरी: कोठी मीना बाजार में सजेगा बाबा साहेब की 135वीं जयंती का मेला, कार्यालय का हुआ उद्घाटन*


आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्यासपुरा क्षेत्र द्वारा आयोजित की जाने वाली 31वीं ऐतिहासिक एवं हाईटेक भीमनगरी इस वर्ष शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में भव्य रूप से सजेगी। तीन दिवसीय इस विराट आयोजन की तैयारियों को लेकर भीम नगरी कार्यालय का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, संरक्षक विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवेंद्र सिंह चिल्लू, केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, प्रमोद कुमार सिंह महानगर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा,  श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर, महामंत्री महेंद्र सिंह सहित समिति के प्रबुद्धजनो ने शाहगंज स्थित जूता प्रदर्शनी केंद्र पर फीता काट कर किया गया।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी