2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को पुनः मिला द्वितीय पुरस्कार, अनवरत 9 वर्षों से पुरस्कृत होकर बनाया रिकार्ड


 प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत् कार्यरत *डॉ. सुशील गुप्ता के प्रतिष्ठित विद्यालय प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को* भारत सरकार द्वारा *22 फरवरी, 2026 को वर्ष 2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तरप्रदेश में सर्वोत्तम औद्योगिक संस्थान/कार्यालय उद्यान की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार* प्रदान किया गया। यह अत्यंत गर्व की बात है कि *वर्ष 2018 से विद्यालय लगातार यह पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।*इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की अनेक छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कई पुरस्कार प्राप्त किए, जिनका विवरण निम्नांकित है-  

*मेहंदी डिजाइन*

दिव्या भागिया (प्रथम)

कनिष्का अग्रवाल (द्वितीय)

आध्या गंगवार (तृतीय)

*रंगोली प्रतियोगिता*

 खुश्बू चौहान (प्रथम)

 वाणी कटियार (तृतीय)

*सलाद सज्जा*

 अनिका यादव (द्वितीय)

 शिविका अग्रवाल (तृतीय)

 रचना अग्रवाल- शिविका की माँ (तृतीय)

*खाद्य संरक्षण*

 यश सिंह (तृतीय)

रित्विक गुप्ता (तृतीय)

आरव गुप्ता (तृतीय)

*पुष्प आभूषण डिजाइन* 

  कनिष्का (प्रथम)

*पुष्प सज्जा*

वाणी कटियार (प्रथम)

प्रियांशी यादव (प्रथम)

अनिका यादव व पूजा गुप्ता (शिक्षिका) (द्वितीय)

राधिका वर्मा (द्वितीय)

परी वर्मा (द्वितीय)

अंशिका कुशवाह (तृतीय)

*पेंटिंग*

ईशानी शंकर (प्रथम)

सृष्टि गर्ग (द्वितीय)

आराध्या सिंह (तृतीय)

सुमेधा बंसल (तृतीय)

अदम्य शर्मा (तृतीय)

प्रदर्शनी की आयोजक समिति ने बताया कि *प्रदेश में प्रिल्यूड अकेला एक ऐसा विद्यालय है, जिसकी 23 छात्राओं व 1 शिक्षिका को कुल 23 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं एवं विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार* प्राप्त हुआ है।विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने* इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों व शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति सजगता एवं उससे जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग की सराहना करते हुए इस प्रकार की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया, जिसके कारण शहर में प्रतियोगिता की भावना से आसानी से वर्ष भर उद्यानों की देखरेख होने के साथ-साथ उनकी सुंदरता भी बढ़ जाती है।


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी