श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा के उमंग वार्षिकोत्सव के अंतर्गत प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा के उमंग वार्षिकोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11.02.2026 को प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल द्वारा उमंग कार्यक्रम के परिचय के साथ किया गया, उन्होंने बताया कि उमंग वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन स्व० सेठ अचल सिंह अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ शैक्षिक और सांस्कृति प्रर्दशनी का आयोजन किया जायेगा एवं द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो० मीरा अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जायेगा। वाद-विवाद समिति की प्रभारी प्रो० शिखा श्रीधर ने बताया कि 12.02.2026 को आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में आगरा एवं अन्य मण्डलों के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्रायें प्रतिभाग करेंगी। प्रो० अनुराधा गुप्ता ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी को बधाई दी। प्रो० शुभलेश कुमारी ने शैक्षिक प्रदर्शनी के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि प्रर्दशनी में सभी संकायों की छात्राओं द्वारा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सौन्दर्यात्मक कला सम्बन्धी मॉडल, पोस्टर, पेन्टिंग एवं साज-सज्जा सम्बन्धी सामग्री लगायी जायेगी। प्रेस कांफ्रेंस में शहर के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल एवं पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। मीडिया प्रभारी डॉ० शिखा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में प्रो० अनीता रानी, प्रो० नीलम कान्त, डॉ० नीलम सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० गरिमा सिंह, अमृता श्रीवास्तवा, डॉ० कविता सिंह, डॉ० अंकिता तिवारी, श्रीमती मनीषा, श्रीमती शिखा गुप्ता, सुरभि सत्याभा, डॉ० चंचल देवी, डॉ० कुमारी अनुपमा, डॉ० प्रविशा पांडेय, कु० अनुपम आदि उपस्थित रहे।
Jarnlista satish mishra agra

Comments
Post a Comment