सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उमंग वार्षिकोत्सव का समापन
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा छावनी, आगरा में उमंग वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० आशु रानी, कुलपति, विशिष्ट अतिथि माननीय अजय मिश्रा, कुलसचिव एवं माननीय डॉ० ओम प्रकाश परीक्षा नियंत्रक डॉ० बी०आर० आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो० सी०के० गौतम, बी०वी०आर०आई० कॉलेज बिचपुरी की प्राचार्या प्रो० सीमा भदौरिया एवं प्रबंध समिति के श्री वीरेन्द्र सिंह बोहरा, प्रो० एस०के० जैन डॉ० एस०के० चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व महाविद्यालय गान के साथ किया गया। सभी अतिथियों का शॉल, माला, बूके एवं मोमेन्टों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो० मीरा अग्रवाल के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने द्रोपदी चीरहरण की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, कुछ क्षण के लिये ऐसा लगा कि मंच पर द्वापर युग जीवंत हो गया हो। बी०एड० की छात्राओं ने देशभक्ति व महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रेत ऑपरेशन सिन्दूर नामक नाटक प्रस्तुत किया तत्पश्चात् होली नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी गयी। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी श्री गोविन्द अग्रवाल एवं श्रीमती ललिता दीक्षित को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गयी। प्राचार्य आगरा कॉलेज और प्राचार्या बी०वी०आर०आई० बिचपुरी ने शैक्षिक प्रदर्शिनी का आवलोकन कर छात्राओं की रचनात्मकता और कलात्मकता से प्रभावित होकर अपने महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करवाने के लिए कहा तथा बी०डी० जैन मॉडल, बुलन्द दरवाजा का मॉडल एवं मैट्रो के मॉडल की अत्यन्त प्रशंसा की। डॉ० नीलम कान्त, डॉ० नसीम अख्तर व डॉ० शिखा की पुस्तकों का विमोचन किया गया। संगीत विभाग की छात्रा कशिश प्रजापति, कंचन, लीना माहौर को सर्वोच्च अंक हेतु श्री मदन मोहन गोयल वंदना, श्री राधाकृष्णन अग्रवाल वंदना, श्रीमती शकुन्तला देवी पुरस्कार दिया गया। चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ० नीलम कान्त द्वारा छात्रा दिव्यांशी को कक्षा में नियमित उपस्थिति व सर्वोच्च अंक हेतु स्व० श्रीमती सरोज मुरीघर के तहत् 3100/- रू तथा संस्कृत की छात्रा की प्रीति को डॉ० सुशीला कमलेश स्मृति, छात्रवृत्ति के अंतर्गत 11000/- रूपये की धनराशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो० मीरा अग्रवाल द्वारा सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रो० अनुराधा गुप्ता, प्रो० शुभलेश, प्रो० शिखा श्रीधर, प्रो० अनीता रानी, डॉ० संतोष गाबा, डॉ० नीलम सिंह, श्रीमती मनीषा, श्रीमती शिखा गुप्ता, डॉ० कुमारी अनुपमा, डॉ० प्रीति शर्मा, डॉ०प्रविशा पाण्डेय के साथ महाविद्यालय की समस्त प्रवताएं एवं श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री निशांत शाक्य, श्री अभिषेक, श्री सत्यवीर सिंह, श्री विजय सैनी आदि उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment