आगरा पूर्वी में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन
आगरा पूर्वी क्षेत्र में समरसता यात्रा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा का सर्वप्रथम स्वागत वॉटरवर्क्स चौराहे पर फूल-मालाओं से किया गया। इसके पश्चात यात्रा जीवनी मंडी स्थित राधा वल्लभ मंदिर पहुँची, जहाँ स्वागत के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसके उपरांत यात्रा दरेसी क्षेत्र में पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मनकामेश्वर मंदिर में समरसता अभिषेक सम्पन्न हुआ।समरसता यात्रा इसके बाद सदर भट्टी स्थित दाऊजी मंदिर पहुँची, जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के समापन के पश्चात यात्रा कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा के लिए प्रस्थान कर गई।इस अवसर पर यात्रा में प्रमुख रूप से
नरोत्तम दास जी महाराज,योगेश पुरी जी महाराज,प्रांत सह मंत्री श्री राकेश त्यागी जी,विभाग संगठन मंत्री श्री सुशील जी,विभाग सह मंत्री एवं यात्रा संयोजक श्री राहुल जोशी,जिला उपाध्यक्ष श्री रवि त्रिलोकानी जी,श्री सागर जी,श्री कपिल त्यागी जी,श्री राहुल वार्ष्णेय जी,श्री आकाश राठौर जी,श्री राजकुमार गुरनानी जी,जिला अध्यक्ष श्री अजय कुशवाह जीसहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समरसता यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, समरसता एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment