एफईटी आगरा कॉलेज के छात्रों का सफल प्लेसमेंट


 आगरा। भरतपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भरतपुर में दिनांक 18–19 फरवरी 2026 को आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में एफईटी, आगरा कॉलेज, आगरा के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस कैंपस ड्राइव का आयोजन Roop Polymer Ltd., गुरुग्राम द्वारा किया गया। जिसमें कोटा यूनिवर्सिटी, झालावाड़ महाविद्यालय, धौलपुर इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों से लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया।चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया गया, द्वितीय चरण में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल का मूल्यांकन किया गया तथा अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। आगरा कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनूप कुमार, हरेंद्र परमार, यश उप्रेती, संजना चौहान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कशिश गुप्ता, अंजलि बघेल, मानसी उपाध्याय, सोनिया यह प्लेसमेंट ड्राइव डॉ. धीरेंद्र अग्रवाल के सहयोग तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, डॉ. अमित रावत, डॉ. अनुज पाराशर, डॉ. आर.के. शर्मा, ई. राहुल अंशुमाली, ई. राहुल जैन एवं ई. हर्षित उपाध्याय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी.के. गौतम एवं डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंजीनियरिंग संकाय में शीघ्र ही और भी प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ