फागुन मास व होली पर्व की आनंदमयी बेला में संगीतमय सुंदरकांड एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन
आगरा, फागुन मास एवं होली के पावन पर्व की हर्षोल्लासपूर्ण भावना के बीच माल रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा) में भक्ति, संगीत और श्रद्धा से ओतप्रोत संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया,मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा और चारों ओर जय श्रीराम तथा बजरंगबली की जय के जयघोष गूंजते रहे,कार्यक्रम का आयोजन मंदिर से जुड़े भक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा के साथ किया गया, संगीतमय सुंदरकांड का गायन प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो, रजत शमशाबादी द्वारा भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया, मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, होली खेल रहे नन्द लाल करदे करदे बेड़ा पार,,,उनके मधुर भजनों और चौपाइयों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया,इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूलों से सजाया गया तथा बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पुष्पों से होली खेलकर फागुन की आनंदमयी परंपरा को जीवंत कर दिया, फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम अनुभव किया,मंदिर के महंत श्री योगेश भारद्वाज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि फागुन का महीना प्रेम, भक्ति और उल्लास का प्रतीक है, सुंदरकांड का पाठ जीवन के कष्टों को दूर कर मन में शक्ति, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है,ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरण और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं,इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी श्याम भोजवानी जी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार करते हैं, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से ऐसे पुण्य आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया,कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया, आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे,उपस्थित प्रमुख श्रद्धालु माधव भारद्वाज, अमित कपूर,पंकज सचदेवा,अमन वाही, गोपाल शुक्ला, पंकज, अमित, मनोज, रामनिवास गुप्ता, टिकम सिंह, समीर सहित अन्य सेवाभावी श्रद्धालु उपस्थित रहे,


Comments
Post a Comment