विशाल एवं भव्य विहसंत सागर तीर्थधाम के नव निर्माण हेतु होगा भूमि शिलान्यास समारोह-देश- विदेश से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब


 आगरा-उत्तर प्रदेश के जैतपुरा उदी मोड़,इटावा स्थित प्रस्तावित विहसंत सागर तीर्थधाम का भव्य शिलान्यास समारोह रविवार 15 मार्च  को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।यह ऐतिहासिक आयोजन श्री विहसंत सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ न केवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे,बल्कि वे स्वयं विधिवत भूमि शिलान्यास की क्रियाएं संपन्न कर इस पावन परियोजना का शुभारंभ करेंगे।इस भव्य आयोजन की जानकारी आगरा के बोदला स्थित सेक्टर-7 के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में  रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आगरा में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज ने बताया कि यह तीर्थधाम साधु-संतों के ध्यान, अध्ययन, तपस्या, आहारचर्या और आत्मकल्याण के लिए एक विशिष्ट आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर कार्यक्रम से संबंधित विशेष पत्रिका का भी विमोचन किया गया।उन्होंने बताया कि यह आयोजन जैन समाज के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा महाशिलान्यास होगा, जिसे लेकर पूरे समाज में विशेष उत्साह है। इस मौके पर आगरा के समस्त जैन समाज के लोग एवं ट्रस्टीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।लगभग 4 बीघा भूमि (242 बाई 150 फीट क्षेत्रफल) में विकसित होने वाले इस विशाल तीर्थधाम परिसर में एक साथ 12 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। यहां विश्व की सबसे ऊंची उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, भू-गर्भ से प्राप्त लगभग 1800 वर्ष प्राचीन श्री आदिनाथ भगवान की दुर्लभ प्रतिमा की भी विधिवत प्रतिष्ठा की जाएगी।इसके अतिरिक्त 72 मूर्तियों से युक्त 41 फीट ऊंचा मानस्तंभ भी इस तीर्थधाम की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक भव्यता प्रदान करेगा।विहसंत सागर तीर्थधाम परिसर में विशाल जैन मंदिर,संत भवन, गौशाला,आश्रय भवन,अस्पताल, गुरुकुल,संग्रहालय,यात्री,भोजनालय,संतों की आहारशाला, वाटिका,  समाधि स्थल एवं मेडिटेशन टेंपल जैसे अनेक महत्वपूर्ण प्रकल्प विकसित किए जाएंगे, जो भविष्य में श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बनेंगे| शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली,मुरैना,धौलपुर, भिंड, जबलपुर,इंदौर,भोपाल,छिंदवाड़ा, सागर,गुना,शिवपुरी,मैनपुरी,कुरावली,करहल,लखनऊ,वाराणसी,अयोध्या,कानपुर,बाराबंकी,ग्वालियर,आगरा,शमशाबाद,फतेहाबाद,बाह,राजाखेड़ा, डबरा,गोहद सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों बसों द्वारा श्रद्धालुओं के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।इसके अलावा देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में जैन समाजजन के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है| उल्लेखनीय है कि यह तीर्थधाम जैन तीर्थ शौरीपुर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाता है।आयोजन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।कार्यक्रम के अंत में आगरा जैन समाज के मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं राहुल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय जैन,अनिल  आदर्श जैन,महेश जैन,मगन कुमार जैन,राकेश जैन टीचर,दीपेश जैन, विपुल जैन,मोहित जैन,सुनील कुमार जैन,योगेश जैन,पारस जैन कांसल, मनोज जैन बल्लो,सुमेरचंद पांडया, समस्त आगरा जैन समाज के लोग मौजूद रहे| 


jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ