महाशिवरात्रि पर स्वामी टेँऊराम आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम
आगरा, पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर केदार नगर स्थित स्वामी टेँऊराम आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दिनभर चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया,प्रातःकाल में आश्रम परिसर में भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, श्रद्धालु बहनों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से अभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया, आश्रम की मुख्य सेविका दीदी भगवंती साजनानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की,कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, नन्हे-मुन्ने बालकों ने भगवान भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों का सजीव रूप धारण कर मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, शिव भजनों पर उनके मनमोहक नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय जीत लिया और पूरा सत्संग हॉल, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा,इसके पश्चात आयोजित सत्संग में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया भक्ति रस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु शिव नाम में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते रहे, कार्यक्रम के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं कैलाश धाम का दिव्य वातावरण धरती पर उतर आया हो,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि भगवान शिव त्याग, करुणा और समभाव के प्रतीक हैं, हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ाना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं,कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, पूरे आयोजन ने भक्तों के मन में गहन आध्यात्मिक शांति और आनंद का संचार किया,मौजूद रहे विनोद साजनानी, निर्मला लालवानी, चांदनी भोजवानी, रेखा, शीला, कंचन, ज्योति, भारती, रेनू, इंदु, सारिका, गंगा,अमित, ललित, अनिल, सोनू, कृष, वाशु, जगदीश, मेवाराम, आदि

Comments
Post a Comment