फागुन संक्रांति के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दशमेश दरबार में भव्य गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार समागम
आगरा,फागुन संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर, शहीद नगर, आगरा में धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन एवं पवित्र हज़ूरी में दिनांक 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को एक भव्य गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार समागम का आयोजन श्रद्धा, सत्कार एवं गुरु मर्यादा के अनुरूप किया जा रहा है,यह पावन समागम सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:15 बजे तक आयोजित होगा, इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु प्यारी साध संगत से परिवार सहित अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा प्राप्त करने की विनम्र अपील की गई है,समागम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे से 7:00 बजे तक ज्ञानी मनसा सिंह जी द्वारा सोदर एवं रहिरास साहिब जी के पाठ से होगा,इसके उपरांत भाई हरजिंदर सिंह (विकी वीर) एवं साथियों द्वारा अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो संगत को नाम सिमरन से जोड़ते हुए निहाल करेगी,सायं 8:00 बजे से वीर महिंदर पाल सिंह जी (दिल्ली वाले) द्वारा गुरबाणी कथा-विचार किया जाएगा, जिसमें गुरु साहिब की महान शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत को सेवा, सिमरन एवं गुरु मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी,समागम की समाप्ति रात्रि 9:15 बजे अरदास एवं हुक्मनामा के साथ होगी, उपरांत गुरु का अटूट लंगर प्रसाद स्वरूप सभी संगत को वितरित किया जाएगा,प्रबंधक कमेटी ने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, गुरु का ताल के मीटिंग हॉल में वीर महिंदर पाल सिंह जी (दिल्ली वाले) द्वारा विशेष गुरबाणी कथा-विचार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुरु मर्यादा अनुसार संगत के प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए जाएंगे,समस्त साध संगत से दोय हाथ जोड़कर विनम्र बेनती है कि इस पावन समागम में पहुँचकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें एवं समागम को सफल बनाएं,
प्रधान हरपाल सिंह राजू सलूजा
श्याम भोजवानी
मलकीत सिंह
गुरिंदर सिंह
इंद्रजीत सिंह
सुरेंद्र सिंह सतीश सिंह अरोड़ा,
एवं समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी


Comments
Post a Comment