आगरा: केंद्रीय हिंदी संस्थान में सिंधी भाषा और संस्कृति का भव्य संगम


आगरा। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में, भारतीय सिंधु सभा व सिंन्धी सेंट्रल पंचायत आगरा के सहयोग से एक भव्य सेमिनार एवं सिंधी भगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंदारी स्थित 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय सभागार' में राष्ट्रीय सिंन्धी भाषा विकास परिषद व केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भारतीय सिन्धु सभा के मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी ने बताया की प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश श्री किशन रजवानी उपस्थित रहे। विसिष्ठ अतिथि मे भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी व प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व निदेशक व भारतीय सूचना सेवा से श्री किशन रतनानी द्वारा किया गया। वैचारिक सत्रों का आयोजन सेमिनार के दौरान तीन महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। जिनमें सिंधी भाषा के संरक्षण और शिक्षा पर गहन चर्चा हुई। प्रथम सत्र: भारत में सिंधी शिक्षा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रहा जिसे डॉ तुलसी देवी, सुश्री जानकी जेठवानी, डॉ.चंद्र दादलानी ने सम्पन्न किया। द्वितीय सत्र: भारतीय रेलवे यातायात सेवा के श्री राजाराम जी व सिंन्धी एकदमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल जी व प्रो हरीश सेठी, राष्ट्रीय सिंन्धी भाषा विक्स परिषद के पूर्व सदस्य मनीष देवनानी ने सिंधी भाषा के विकास में सरकारी योजनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। तीसरा सत्र :डॉ. रीना सिरवानी (सहायक निदेशक राष्ट्रीय सिंन्धी भाषा विकास परिषद) व संतोष खत्री के सानिध्य में एक 'खुला सत्र' आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति: सिंधी भगत का जादू बौद्धिक चर्चाओं के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें सिंधी कला की पहचान 'सिंधी भगत' की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें उल्हासनगर से आए भगत अनिल कुमार व भगत थॉवर दास, लखनऊ से भगत पवन कुमार और गोरखपुर से भगत पीयूष चावला ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सोनी, महानगर अध्यक्ष जगदीश डोडानी महामंत्री प्रदीप बनवारी, कोषांध्यक्ष जीतू देवनानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश आयलानी, दीपक अतवाणी,  उपाध्यक्ष तरुण जुम्मानी, कन्हैया सोनी, उमेश पेडवाणी, आशोक कोडवाणी, नीरज सोनी, जतिन लालवानी, मोंटू क़रीरा, महेश नारायणी, मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी, संगठन मंत्री अमर कंधारी, शंकरलाल खेमलानी, चंद्रप्रकाश बदलानी, हरि किशन अडवाणी, दौलत खूबनानी,श्याम भोजवनी, परमानन्द अतवाणी, भजनलाल प्रधान, नन्दलाल आयलानी, मनोहर लाल हंस, महेश सोनी,एस के वीरानी, मंत्री भरत हसानी, नितिन सूखेजा, विजय अतवाणी, विक्की रोहरा, किशोर करमचंदानी, हनी खूबनानी, सुनील मनवानी, हरीश सोनी,लखन नंदवानी, प्रदीप रामत्री, जतिन शोभनानी, गोविंदराम, सुमित माधवनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ