प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, मालरोड आगरा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम



आगरा, प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, मालरोड पर आज वैषाख मास के पावन अवसर पर भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी भक्त एकचित होकर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सुंदरकांड का सुमिरन करते नजर आए,कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया, ब्रज के रसिया बलवीर सिंह ‘बल्लो ’ एवं मनोज रंगीला, रजत शमशाबादी ने एक के बाद एक हनुमान जी की स्तुति में भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि उपस्थित श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने पर मजबूर हो गए,भक्तों ने बाबा के दरबार में भक्ति भाव से झूमते-नाचते अपनी हाजिरी लगाई और अपने जीवन को धन्य माना,मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ‘छोटे गुरुजी’ ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बजरंगबली अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं, बस सच्चे मन से उनका स्मरण करना चाहिए, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीवन में धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया,यह आयोजन  बाबा के दरबार के श्रद्धालु भीषम प्रताप सिंह शिखा तोमर परिवार द्वारा विशेष रूप से बाबा के दरबार में समर्पित भाव से कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, कार्यक्रम के समापन पर आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया, पूरे परिसर में “जय श्रीराम” और “जय वीर बजरंगी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में एकता व सेवा भाव की भावना प्रबल होती है, उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया,मुख्य रूप से मौजूद रहे महंत योगेश भारद्वाज, भीषम प्रताप सिंह, श्याम भोजवानी, अमित कपूर, माधव भारद्वाज, मनोज गुप्ता, गोपाल शुक्ला, रामनिवास, टीकम, पंकज, अमित, उमेश, दीपक,भोला आदि

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ