भारतीय ब्राह्मण परिषद नई दिल्ली वरिष्ठ नेता उमेश पंडित साहब आगरा में युवा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
आगरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्याशी छाता विधानसभा अध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण परिषद नई दिल्ली वरिष्ठ नेता उमेश पंडित साहब आगरा में युवा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत । लखनऊ से उत्तर प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग से वापस सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली जाते समय सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता उमेश पंडित का जोरदार स्वागत किया स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश पंडित ने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी के नेता चिन्ह नायक सीएलपी लीडर श्रीमान राहुल गांधी जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के अंदर कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं संविधान के हनन के बढ़ते हुए मामलों को रोकने के लिए पदयात्रा निकलना प्रस्तावित है बहुत जल्द जल्दी से इसकी घोषणा की जाएगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करने जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने एवं वरिष्ठ जनों को सम्मान दिलाने के लिए प्रेरित किया स्वागत करने वालों में किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बीपी गुर्जर अखिल भारतीय ब्राह्मणवादी महासंघ के प्रदेश महामंत्री किशन तिवारी पीसीसी सदस्य सुगम शिवहरे. कांग्रेस कार्यकर्ता आकाश राजेश तिवारी रोहित ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया।
jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment