विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड चौराहे पर शीतल आर ओ पानी की प्याऊ का शुभारम्भ


 आगरा। दिनांक 26/04/2026 को विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा खेरिया मोड चौराहे पर शीतल आर ओ पानी की प्याऊ का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान डवी सरीन जी मैनेजिंग डायरेक्टर सरीन एंड सरीन कंपनी ने  तिरंगा चौक पर झंडारोहण किया ,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री जय प्रकाश धर्मानी जी  फीता काटकर प्याऊ का शुभारम्भ किया और राहगीरों को शीतल जल पिलाकर प्याऊ की शुरुआत की गई श्री जयप्रकाश धर्मानी जी अध्यक्ष सिंधी जनरल पंचायत आगरा ने इस अवसर पर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को साधुवाद प्रेषित किया। विमल महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कगत वर्षों की भांति भीषण गर्मी में उनकी संस्था आगरा में और कई अन्य स्थानों पर राहगीरों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की प्याऊ आयोजित करेगी।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में अजय नोतनानी राजेश यादव, सोमेश शर्मा, महेंद्र जैन,मनोज नोतनानी ,दिनेश केसरवानी, सुंदर चेतवानी,संजय नौतनानी,LSSF से श्याम सुंदर तगार,अभिजीत नायर, टीम सहित,राजेश विज, केशव, मुरली, अरविन्द दीक्षित, देवेश, प्रशांत इत्यादि उपस्थिति रहे।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न