श्याम के नाम रची मेहंदी, भक्ति और उल्लास में झूमी मातृशक्ति
आगरा, सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी पर आगामी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्व संध्या पर बुधवार को मेहंदी एवं संगीत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, 23 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था,कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने “श्याम के नाम” मेहंदी रचाकर अपने आराध्य ठाकुरजी के प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त की, ढोलक की थाप पर श्याम नाम मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, श्रद्धालु महिलाएं गीत गाते हुए, झूमते-नाचते और भाव-विभोर होकर अपने आराध्य के चरणों में प्रेम की डुबकी लगाती नजर आईं, आयोजन स्थल पर उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला,आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का रसपान प्रख्यात कथाकार आचार्य श्री कृष्णदत्त शास्त्री जी के मुखारविंद से होगा, जो श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे, इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान श्री परमानंद सलूजा एवं श्रीमती रजनी सलूजा रहेंगे,मेहंदी उत्सव के साथ ही श्रीमद्भागवत सप्ताह के भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं में कथा को लेकर विशेष उत्सुकता और उमंग दिखाई दी।मुख्य रूप से परवीन अरोड़ा, चांदनी भोजवानी, सोनिया सलूजा, अंजलि चौहान, प्रीति सलूजा, सुरभि अरोड़ा, आशा अग्रवाल, पूजा श्रीवास्तव, गीता कालरा, लक्ष्मी देवी, रजनी कालरा,सौम्या शर्मा,सिम्मी सलूजा,सिंधु गुप्ता,भाविका कुंद्रा, सौम्या सेठी,पूनम कालरा,स्मिता वाधवा,संगीता सलूजा, पिंकी कलरा, अनीता कालरा, आदि।
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment