श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, भव्य मंगल कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर
आगरा, श्री सनातन धर्म मंदिर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा के रूप में हुआ, कार्यक्रम में मातृशक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां सभी महिलाओं ने पीताम्बर धारण कर, माथे पर चंदन का तिलक लगाकर सिर पर मंगल कलश स्थापित किए और भक्ति भाव में सराबोर होकर यात्रा में सहभागिता की,कलश यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर शहजादी मंडी से प्रारंभ होकर नंद चौराहा सदर बाजार, सौदागर लाइन और बालाजी मंदिर शहजादी मंडी जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल सनातन धर्म मंदिर पहुंची, मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ पूरे मार्ग में, राधे-राधेऔर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा, बैंड-बाजों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते-नाचते हुए भक्ति रस में डूबे नजर आए,कथा स्थल पर पहुंचने के उपरांत विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, कथा व्यास पं कृष्णदत्त शास्त्री ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि यह कथा मानव जीवन को सत्य, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करने का माध्यम है, उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही व्यक्ति के जीवन के पापों का क्षय होता है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है,कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्रद्धालुओं में हेमंत सलूजा, समाजसेवी श्याम भोजवानी यतीश लवानिया, परवीन सलूजा, चांदनी भोजवानी, सौम्या, सिम्मी, किरन , संगीता, सुरभि,अनु, अंजलि, भाविका, सौम्या, संतोष, रजनी, आशा, पूजा, लक्ष्मी, सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं,कार्यक्रम के मुख्य यजमान परमानंद सलूजा एवं रजनी सलूजा रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर सामने आया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया,।
jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment