गुरु अमरदास साहिब जी का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा
आगरा, सिख पंथ के तृतीय गुरु गुरु अमरदास जी के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को सायं 6:30 बजे से 9:30 बजे तक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगा,कार्यक्रम में सबसे पहले दरबार साहिब में पावन पाठ किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसिद्ध रागी जत्था वीर हरजिंदर सिंह एवं वीर गुरशरण सिंह जी द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत होंगी निहाल , इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत के उपस्थित होने की संभावना है, जहां श्रद्धालु गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, गुरु का अटूट लंगर वरतेगा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और गुरबाणी की रसधारा में सराबोर हों,बेनती करता,प्रधान हरपाल सिंह,राजू सलूजा,मलकीत सिंह, गुरुसेवक श्याम भोजवानी, गुरेन्द्र सिंह ओबरोय,देवेंद्र सिंह जुल्का, इंदरजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लवली, सुरेंद्र सिंह लाडी, हरजिंदर सिंह,हरजीत सिंह,आदि

Comments
Post a Comment