लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा "EDU-Leader Conclave (Agra Chapter)" का हुआ सफल आयोजन
आगरा। 19 अप्रैल 2026: Lovely Professional University द्वारा "EDU-Laade Conclave (Agra Chapter)" का सफल आयोजन आज Holiday Inn में संपत्र हुआ। इस कॉन्क्लेव का विषय "Safe Minds, Strong Future: School Leaders Role in Student Overall Well-being" रहा, जिसमें शिक्षा एवं छात्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतेधि श्री राम बदन सिंह (डीआईजी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आगरा) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सहयोगी बतावरण छात्रों के समग्र विकास को आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता (President, APSA) ने शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक एवं संवेदनशील नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित किया।
इस कॉन्क्लेव में आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से ०० से अधिक चेयरपर्सन, प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा छात्र मानसिक स्वास्थ्य, नेतृत्व एवं संस्थागत जिम्मेदारी पर अपने विचार साझा किए गए।
पैनल डिस्कशन 1: School Leadership & Institutional Responsibility इस सत्र में शिक्षा जगत के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें- सुश्री दीपिका त्यागी - डायरेक्टर, Colonel's Bright Land Public School
डॉ. जी. एस. राणा - मैनेजिंग डायरेक्टर, Symboyzia Group of Education
श्री राजेन्द्र सचदेवा - चेयरमैन, Sachdeva Millennium Group & Human Duties Foundation
मनीष गुप्ता डायरेक्टर, ESS Convent Sr. Secondary School
पैनल डिस्कशन 2: Mental Health & Student Well-being इस सत्र में निम्नलिखित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए-
सुश्री शुभांजली पालीवाल प्रिसिपल, Air Force School, Agra
डॉ. जगदीश शर्मा - प्रिंसिप्ल एवं CBSE सिटी कोऑर्डिनेटर, St. Vivekanand Public School, Sadabad
रूपेश श्रीवास्तव प्रसिद्ध शिक्षाविद
डॉ. बीना शर्मा - मैनेजर, Ganesh Ram Nagar Saraswati Shishu Balika Mandir Sr. Sec. School
पैनल चर्चा के दौरान स्कूलों में सुरक्षित, समावेशी एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ वातावरण विकसित करने के लिए व्यावहारिक सुझात्र एवं रणनीतियां प्रस्तुत की गई, जिन्हें प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा।
pahchan news

Comments
Post a Comment