बृज सुपरस्टार दीपक शर्मा वत्स का नया धमाका,सफल निर्देशन में फिल्माई हारर मूवी कमरा नंबर 113
आगरा बृज वुड फिल्मी जगत में एक और धमाका करते हुए बृज सुपर स्टार दीपक शर्मा वत्स ने अपने सफल निर्देशन में डीएसवी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले फतेहाबाद रोड स्थित होटल जिप कोड सहित शहरी एवं ग्रामीण अंचल में हारर मूवी कमरा नंबर 113 का निर्माण करके बृज वुड में तहलका मचा दिया है।फिल्म के प्रोड्यूसर सावन चौहान और हैं तो कैमरा मैन निखिल तोमर हैं। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका में श्याम पाठक ने अभिनय किया है तो वहीं मुख्य नायिका के किरदार में पलक ठाकुर ने दमदार भूमिका निभाई है। दरोगा के किरदार में डी के अश्वनी और पूजा शर्मा वहीं अन्य स्थानीय कलाकारों में भावना,राकेश त्यागी,अजय सहित काफी कलाकारों ने अभिनय किया है।
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment