गुरुद्वारा दशमेश दरबार में गुरमत कैंप 2026 का शुभारंभ, बच्चों और बड़ों में दिखा उत्साह
आगरा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार में आज से विशाल गुरमत कैंप 2026 का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अरदास के साथ किया गया, कैंप के पहले ही दिन बच्चों, युवाओं एवं बड़ों में भारी उत्साह देखने को मिला, लगभग 40 बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने कैंप में भाग लेकर गुरमत शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प लिया,कैंप में गुरबाणी पाठ, शब्द कीर्तन, सिख इतिहास, सिख रहित मर्यादा, गुरमुखी पढ़ना-लिखना, दस्तार सजाना एवं सेवा भावना की शिक्षा दी जा रही है, साथ ही बच्चों को तबला और हरमोनियम का प्रशिक्षण भी अनुभवी गुरसिखों द्वारा दिया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी गुरबाणी और कीर्तन से जुड़ सके,गुरमत कैंप की शुरुआत भक्तिमय वातावरण में हुई, जहां संगत ने मिलकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं, पूरे गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन और गुरु महिमा की मधुर ध्वनि गूंजती रही, बच्चों और बड़ों ने एक साथ बैठकर बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरमत शिक्षाएं ग्रहण कीं,आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य नई पीढ़ी को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, कैंप में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं और आने वाले दिनों में अधिक से अधिक संगत के जुड़ने की उम्मीद जताई गई,इनके द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जा रही है,आज्ञा सिंह,हरजिंदर सिंह,हरचरन सिंह, मनदीप सिंह,सरबजीत कौर,अल्का दुआ,इस अवसर पर प्रधान हरपाल सिंह, सैक्ट्री मलकीत सिंह,राजू सलूजा उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी, गुरेन्द्र सिंह,देवेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह, सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कैंप को सफल बनाने का संकल्प लिया,
Jarnalist Satish Mishra Agra


Comments
Post a Comment